नीतीश चले दिल्ली, अब बिहार का नया CM कौन?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जो पिछले दो दशकों से बिहार की कमान संभालते आ रहे हैं, अब राज्यसभा की ओर रुख कर रहे हैं। नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं, जिन्होंने 2005 से अब तक राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। लेकिन अब 75 साल की उम्र में, उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि-
"पिछले दो दशक से अधिक समय से आपने अपना विश्वास और समर्थन मेरे साथ बनाए रखा है। उसी के बल पर हमने बिहार की सेवा की। अब मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं।" नामांकन आज पटना में दाखिल होगा, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं।

अगले सीएम को लेकर सियासी कयास
नीतीश के जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार की कमान किसके हाथ जाएगी। चर्चा है कि बीजेपी पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बना सकती है। वहीं जेडीयू से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं, और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम के तौर पर फाइनल हो सकता है।
View this post on Instagram
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी या कोई अन्य सीनियर नेता सीएम पद संभाल सकते हैं। ये बदलाव एनडीए की रणनीति का हिस्सा लगते हैं, जिसमें जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पोस्ट मिल सकती हैं।

नीतीश युग का अंत या सम्मानजनक विदाई?
नीतीश की कमी बिहार की राजनीति में जरूर खलेगी। उनके समर्थक इसे सम्मानजनक विदाई मान रहे हैं, जबकि विरोधी इसे "End of an Era" यानी एक युग के अंत के रूप में देख रहे हैं।
बिहार की सियासत में यह एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। अब सवाल यही है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनकर पिता की विरासत संभालेंगे या बीजेपी नया इतिहास रचेगी।


