Dhurandhar 2 का ट्रेलर लॉन्च, फैंस के लिए फुल ऑन एक्शन और थ्रिलर

फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आने वाले हैं।

Dhurandhar 2 का ट्रेलर लॉन्च, फैंस के लिए फुल ऑन एक्शन और थ्रिलर

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर आज 7 मार्च को 11:01 बजे रिलीज़ किया गया। 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर में रणवीर सिंह उर्फ़ हमज़ा दो लुक में नजर आ रहे हैं। पहला लुक उनका जसकीरत सिंह रंगी का है, जिसमें वो पाकिस्तान में एजेंट बनकर जाने के लिए तैयार  हो रहे हैं, तो वहीं दूसरा लुक उनका हमज़ा अली मज़ारी का है, जिसमें वो रहमान डकैत को मारने के बाद लियारी पर राज करते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें हिंदू को "डरपोक कौम" कहा जाता है। दूसरे सीन में ही रणवीर का खतरनाक हमज़ा का रोल दिखाई देता है, जिसमें वो ताबड़तोड़ मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत के मरने के बाद लियारी का क्या हाल है, ये दिखाया गया है। लियारी की सड़कों पर अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है।

हर जगह सिर्फ मारपीट और गोलियां चल रही हैं। इसी बीच एक बड़ा सवाल उठता है कि आखिर "लियारी का नया बादशाह कौन बनेगा?" ट्रेलर फुल ऑन एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर ने फैंस के दिल में फिल्म देखने को लेकर हार्टबीट और फ़ास्ट कर दी है।

फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। इसके फर्स्ट पार्ट में ही फैंस को धुरंधर 2 की रिलीज़ डेट जानकारी दे दी गई थी। 'धुरंधर' (Dhurandhar) की बात की जाए तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में लगभग ₹1,354.84 करोड़ की शानदार कमाई की थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का सीक्वल और भी मजेदार और धमाकेदार होगा और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी पहले पार्ट की तरह ही धासू होगा।

आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस की गई फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी मिलकर प्रोड्यूस किया है। बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी फिल्म धुरंधर 2 को जियो स्टूडियोज़ ने प्रेजेंट किया है।