कप्तान रियान पराग फिर फेल, RR की जीत के बावजूद बढ़ी टेंशन– कब लौटेगी फॉर्म?

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में जब टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तब उन्होंने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। हालांकि, बाद में डोनोवन फेरेरा और शुभम दुबे की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया और राजस्थान को जीत दिला दी.

कप्तान रियान पराग फिर फेल, RR की जीत के बावजूद बढ़ी टेंशन– कब लौटेगी फॉर्म?

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में जब टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तब उन्होंने, गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया. हालांकि, बाद में डोनोवन फेरेरा (Donovan Ferreira) और शुभम दुबे (Shubham Dubey) की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया और राजस्थान को जीत दिला दी. 

हवाई शॉट बना मुसीबत

रियान पराग 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. युजवेंद्र चहल की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, जबकि, गेंद लेग स्टंप के बाहर थी. पहले ही ओवर में छक्का-चौका जड़ चुके पराग ने संयम खो दिया और हवा में शॉट खेल बैठे.

गेंद सीधा सूर्यांश शेडगे के हाथों में चली गई और एक अहम मौके पर RR को बड़ा झटका लगा. उस समय टीम को 36 गेंदों पर 72 रन चाहिए थे. पराग 16 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

 

फेरेरा-दुबे बने मैच विनर

पराग के आउट होने के बाद जो जिम्मेदारी कप्तान नहीं निभा सके, वो काम डोनोवन फेरेरा और शुभम दुबे ने कर दिखाया. फेरेरा ने 26 गेदों में नॉट आउट 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, दुबे ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए.

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं पराग

पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले रियान पराग इस बार पूरी तरह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. पिछली 9 पारियों में सिर्फ 117 रन ही बना सके हैं. हाईएस्ट स्कोर 29 रहा है. स्ट्राइक रेट सिर्फ 125 के आसपास ही रहा है. यह आंकड़े साफ बताते हैं कि कप्तान का फॉर्म टीम के लिए बड़ी चिंता बन चुका है. सवाल यही है कि टीम मैनेजमेंट कब तक उनके फॉर्म में लौटने का इंतजार करेगा.

RR ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 223 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था. जवाब में RR ने 4 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. डोनोवन फेरेरा को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, शुभम दुबे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जीत आसान बना दी. यह पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार भी रही.

राजस्थान रॉयल्स ने भले ही मुकाबला जीत लिया हो, लेकिन कप्तान रियान पराग की लगातार खराब फॉर्म टीम के लिए खतरे की घंटी है. अगर जल्द ही उनका बल्ला नहीं बोला, तो आगे के मुकाबलों में RR को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.