सतना: CA के 10 घर लाख की चोरी, सूने कमरे से ज्वेलरी और नकदी ले उड़े चोर
बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज डागा के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और 25 हजार रुपए नकद पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के भरहुत नगर में बुधवार देर रात चोरों के एक गैंग ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज डागा के घर में घुसकर करीब 10 लाख रुपए कीमत के सोने के जेवर और 25 हजार रुपए नकद पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पंकज डागा का परिवार मायके गया हुआ था। घर में वह अपनी वृद्ध मां के साथ अकेले थे। रात में वह मां के कमरे में ही सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जब वह अपने कमरे में पहुंचे तो अलमारी का लॉकर टूटा मिला।

कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने के जेवर व नकदी गायब थे। बताया जा रहा है कि चोर देर रात करीब 1 बजे घर के सामने की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद घर के पीछे लगी खिड़की की जाली तोड़कर भीतर प्रवेश किया।

बदमाश सीधे उस कमरे तक पहुंचे, जहां अलमारी रखी थी और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर 6 संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। फुटेज में सभी आरोपी देर रात घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।

Sunday, 24 Jan, 2021
Thursday, 28 Jan, 2021
Monday, 28 Dec, 2020
Monday, 25 Jan, 2021
Saturday, 25 Jan, 2020
Tuesday, 12 Jan, 2021
Friday, 20 Feb, 2026
Friday, 08 Aug, 2025
Friday, 02 Oct, 2026
55 minutes ago
Tendu Leaf Collectors Bonus Transfer : मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत शासकीय उच्चतर...
Monday, 28 Sep, 2026
Lack of Sleep Heath Issue : लगातार कम या खराब नींद का असर ब्लड प्रेशर, तनाव और दिल...
2 hours ago
Bhadohi Name Change : मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भदोही का नाम एक बार फिर बदला जाएगा...
Monday, 07 Sep, 2026
AI Animal Language : AI की मदद से वैज्ञानिक जानवरों की भाषा और संकेतों को समझने...
Friday, 25 Sep, 2026
Thar Gift : ओरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा बाय बाय ई-वेगन हेलो...
Saturday, 19 Sep, 2026
Purple Food : एक खास बैंगनी रंग का फूड और ड्रिंक सोशल मीडिया पर तेजी से अपनी जगह...
Tuesday, 22 Sep, 2026
National Film Awards 2026: अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित...
Saturday, 13 Nov, 2021
ज्योतिष या ज्यौतिष विषय वेदों जितना ही प्राचीन है। प्राचीन काल में ग्रह, नक्षत्र...
Sunday, 06 Sep, 2026
Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार...
Thursday, 27 Aug, 2026
T-72 Tank : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बहुप्रतीक्षित ‘टैंक ओवरऑल T-72’ परियोजना का...

