Satna News : सतना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, रंगदारी और एक लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Satna News : सतना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, रंगदारी और एक लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार

Satna News : सतना। मध्य प्रदेश के सतना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में नगर परिषद बिरसिंहपुर के पूर्व अध्यक्ष धनीलाल उर्फ धनीराम प्रजापति से रंगदारी मांगी गई थी। दूसरे मामले में बैंक से एक लाख रुपए निकालकर घर जा रहे दंपत्ति से लूट करने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ सतना, पन्ना और शहडोल जिलों में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष से रंगदारी मांगने वाला धराया

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष को रुपए न देने पर गाली-गलौज कर धमकाया गया। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की शिकायत पर गुरूवार को सभापुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। टीआई सभापुर शंखधर द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी राऊफ लाला उर्फ शशिकांत तिवारी पिता शिव प्रसाद तिवारी 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 13 सभापुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय, राकेश बागरी, प्रवीण मिश्रा, आरक्षक अमितेश जायसवाल, कांतिलाल, मोहित प्रजापति शामिल रहे।

एक लाख रुपए लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों कस्बे के वार्ड क्र. 14 निवासी कुशवाहा दम्पत्ति रेलवे फाटक के नजदीक स्थित स्टेट बैंक की उचेहरा शाखा में अपने खाते से एक लाख रुपए निकाले। रुपए निकाल कर कुशवाहा दम्पत्ति घर जा रहे थे। रास्ते में दम्पत्ति से एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गया। 

घटना स्थल की जांच कर सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए। साइबर सेल के इनपुट एवं फुटेज के आधार पर मिली सूचनाओं के जरिए पुलिस टीम ने पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर में दबिश देकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी देवराज सिंह उर्फ दुवराज सिंह नट पिता महात्मा कंजर 36 वर्ष निवासी देवेन्द्र नगर को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी को उचेहरा लाकर पूछताछ की गई। आरोपी कंजर गिरोह का सदस्य है, अपने गिरोह के साथ मिलकर आरोपी ने तकरीबन 3 माह पहले शहडोल जिले में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर के अलावा उचेहरा थाना से एएसआई रामायण सिंह व प्रीतम सिंह शामिल रहे।