Opening Bell: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
शेयर बाजार गुरुवार को जोरदार तेजी के साथ खुला, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और मेटल सेक्टर के शेयरों में खास उछाल रहा, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना।
गुरुवार 9 अप्रैल को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 2,900 अंक की तेजी के साथ 77,562.90 पर, जबकि निफ्टी 873 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,997.35 पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में Shriram Finance, जिसमें 10.14% की तेजी, Adani Enterprises, Eicher Motors, InterGlobe Aviation और Larsen & Toubro (L&T) शामिल हैं।
Sensex Figure on 09 Apr, 2026 03:30 AM: 77,387.09 (via @binnyva)
— Sensex India (@bse_sensex) April 9, 2026
वहीं, सेंसेक्स के मेटल सेक्टर में आज बढ़त देखने को मिल रही है। Tata Steel, HDFC Bank, ICICI Bank और Bharti Airtel के शेयर आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं।


