ब्लैक ड्रेस में टॉक्सिक की रेबेका का ग्लैमरस अंदाज

तारा सुतारिया ने ब्लैक आउटफिट में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ नजर आएंगी, जिसमें वह रेबेका का किरदार निभा रही हैं।

ब्लैक ड्रेस में टॉक्सिक की रेबेका का ग्लैमरस अंदाज
google

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह 'रेबेका' (Rebecca) के किरदार में नजर आएंगी। 'रेबेका' (Rebecca) का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

तारा सुतारिया की लेटेस्ट तस्वीरों में उनका शानदार और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इन फोटोज में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

तारा सुतारिया की ब्लैक ड्रेस वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी फोटोज पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। हर तस्वीर में उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस साफ नजर आ रहा है।

वहीं, तारा सुतारिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस गैंगस्टर ड्रामा थ्रिलर फिल्म में वह रेबेका के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का एक गाना 'मदहोश' भी रिलीज किया जा चुका है।

फिल्म 'टॉक्सिक' में तारा सुतारिया साउथ सुपरस्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट 28 अगस्त 2026 तय की गई है।