सिंगरौली में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग

सिंगरौली के नवानगर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसे दमकल की पांच गाड़ियों ने समय रहते बुझाया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह जल गया और कारणों की जांच जारी है।

सिंगरौली में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग
google

सिंगरौली के नवानगर इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना 4 अप्रैल की दोपहर की है। आग नवानगर थाना परिसर की बाउंड्री के बिल्कुल पास हुई। आग इतनी तेज थी कि ये पास के थाना परिसर तक भी फैल सकती थी, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।