Ken-Betwa Link Project पर Umang Singhar के गंभीर आरोप, बोले- जमीन अधिग्रहण में हुई बड़ी गड़बड़ी

Chhatarpur-Panna के प्रभावित परिवारों को नहीं मिला पूरा मुआवजा, Umang Singhar ने उठाए सवाल

Ken-Betwa Link Project पर Umang Singhar के गंभीर आरोप, बोले- जमीन अधिग्रहण में हुई बड़ी गड़बड़ी

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने Ken-Betwa Link Project को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आए हैं और वहां की स्थिति बेहद खराब है। Umang Singhar ने दावा किया कि जमीन अधिग्रहण के विरोध में Chhatarpur और Panna जिले के लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

ग्राम सभा की अनुमति के जमीन का अधिग्रहण किया

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ सख्ती बरती जा रही है। Umang Singhar ने कहा कि कई स्थानों पर लोगों को डंडे मारकर धरने से हटाया गया। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई अनियमितताएं हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई गांवों में बिना ग्राम सभा की अनुमति के जमीन का अधिग्रहण किया गया। उन्होंने कहा कि जिस ग्राम सभा का हवाला दिया जा रहा है, उसमें वर्तमान सरपंच के हस्ताक्षर नहीं हैं। Umang Singhar के मुताबिक, 14 villages इस परियोजना से प्रभावित हो रहे हैं।

कई पात्र परिवार अभी भी मुआवजे से वंचित

नेता प्रतिपक्ष ने मुआवजे के वितरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई ऐसे लोगों को भुगतान किया गया, जिनकी प्रभावित गांवों में जमीन नहीं है, जबकि कई पात्र परिवार अभी भी मुआवजे से वंचित हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक करीब 450 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जा चुका है।

Umang Singhar ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के जमीन संबंधी दस्तावेज पुलिस ने जब्त कर लिए हैं, ताकि वे मुआवजे के लिए दावा न कर सकें। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विस्थापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई और पूरा मुआवजा वितरित नहीं हुआ, तो बांध निर्माण की अनुमति कैसे दे दी गई।

उन्होंने भाजपा को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। वहीं UCC को लेकर ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। Datia by-election पर उन्होंने कहा कि Congress रणनीति के साथ चुनाव लड़ रही है और जीत दर्ज करेगी। Avadhesh Nayak को लेकर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में सम्मानित हैं और उनका भविष्य पार्टी में सुरक्षित है।