दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा : 3 की मौत, 10 लोग करंट से झुलसे

Gorakhpur Durga Visarjan Accident : घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुआ।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा : 3 की मौत, 10 लोग करंट से झुलसे

Gorakhpur Durga Visarjan Accident : उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुलरिहा थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। हादसा अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विसर्जन के लिए निकले लोगों की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की रॉड से टकराया तार

जानकारी के मुताबिक, जंगल अयोध्या प्रसाद में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली से विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रॉली पर एक लंबी रॉड लगी हुई थी। रास्ते में यह रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

बिजली आपूर्ति शुरू होते ही हादसा

बताया गया कि बिजली विभाग ने पहले आपूर्ति बंद कर रखी थी। इसी दौरान प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रजही चौराहे पहुंची। आरोप है कि इसी समय बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे हाईटेंशन तार प्रतिमा और ट्रॉली की रॉड के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते ट्रॉली पर मौजूद लोगों को करंट लग गया।

घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू कराया। हादसे के कारणों और बिजली आपूर्ति शुरू होने की परिस्थितियों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।