चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा: प्लेटफॉर्म का टिन शेड गिरा, टीटीई समेत लोग 3 घायल
लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड ढहा, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस रोकी गई
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर 29 मई शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड अचानक गिरने से TTE समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्लेटफॉर्म नंबर4 पर चल रहा था रेनोवेशन का काम
जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके कारण उसे बंद कर दिया गया था। इसी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर ट्रेनों का संचालन हो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से रवाना हुई थी। इसके कुछ देर बाद हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की संख्या कम थी, तभी अचानक करीब 60 से 70 फीट लंबा टिन शेड टूटकर नीचे गिर गया।
उत्तर प्रदेश : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिनशेड गिरा, कई यात्री घायल हुए। pic.twitter.com/ZlCiLYEiyk
— Dinesh shukla (Journalist) ???????? (@Dinehshukla) May 29, 2026
हादसे में TTE घाय, 2 लोग और टिन शेड के नीचे दबे
हादसे में टीटीई भूपेंद्र, अभिषेक और साहिल टिन शेड के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और तीनों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि टीटीई भूपेंद्र का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है।
घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई और गिरे हुए टिन शेड को हटाने का काम शुरू कराया। DRM सुनील कुमार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि टिन शेड गिरने की वजह क्या थी।
Varsha Shrivastava 
