अनूप पांडेय ने MP पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, नेशनल के लिए सलेक्ट
रीवा के अनूप पांडेय ने स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया।
रीवा जिले के गंगतीरा गांव के रहने वाले अनूप पांडेय ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। उन्होंने मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। अब उनका सलेक्शन नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है।
अनूप, राधा रमन पांडेय के बेटे हैं। उनकी इस जीत से घर-परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। लोग कह रहे हैं कि अनूप ने अपनी मेहनत और लगन से ये साबित कर दिया कि अगर इंसान ठान ले, तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता।
Saba Rasool 
