रीवा में जल्द जनगणना होगी शुरू, काम के लिए कर्मचारी तैनात
रीवा जिले के शहरी और गांव के इलाकों में जनगणना के लिए कई तहसीलों और नगर परिषदों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जिले के शहरों और गांवों में सरकार के गाइडेंस के मुताबिक जनगणना का काम किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर और प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
त्योंथर तहसील में अमरेन्द्र कुमार मिश्रा और रामभुवन कोल, जवा तहसील में श्यामशंकर सिंह और दीपेन्द्र कुमार तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। सिरमौर तहसील में अरुण शुक्ला और अजय कुमार सोनी, मनगवां में राजेश पाण्डेय, सेमरिया में मनोज कुमार शर्मा और हुजूर ग्रामीण में किरण रावत को तैनात किया गया है।

इसी तरह रायपुर कर्चुलियान में सुशील कुमार पाण्डेय, गुढ़ में प्रशांत विश्वकर्मा और अतुल वर्मा, जबकि हुजूर नगर में रवि तिवारी को जनगणना का काम सौंपा गया है।
नगर परिषद क्षेत्रों में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चाकघाट में अमित मिश्रा, त्योंथर में मोहम्मद आरिफ अंसारी, सिरमौर में अशोकचन्द्र यादव और बैकुण्ठपुर में वीरेन्द्र विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
मनगवां में संतोष शर्मा, सेमरिया में शिवशंकर पाण्डेय, गोविंदगढ़ में नीलेश कुमार, गुढ़ में संतोष कुमार पटेल और डभौरा में योगेन्द्र सिंह को जनगणना कार्य के लिए तैनात किया गया है।
Saba Rasool 
