नाइट क्लब बीयर बार में फायरिंग, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

रीवा। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाइट क्लब बीयर बार में शनिवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है.

नाइट क्लब बीयर बार में फायरिंग, कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

रीवा। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक नाइट क्लब बीयर बार में शनिवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार एलबी सिंह नाम के युवक ने पहले हवाई फायर किया, इसके बाद बार के एक कर्मचारी के पेट में दो गोलियां मार दीं. घटना से बार में अफरा-तफरी मच गई.

फायरिंग की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और बार में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है. शुरूआती जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.