रीवा में एक साथ आई ट्रिपल खुशियां, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

बैढ़न के अस्पताल में एक साथ तीन किलकारियां गूंजी है। बैढ़न के एक निजी अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर बच्चों को रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

रीवा में एक साथ आई ट्रिपल खुशियां, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

रीवा: बैढ़न के एक निजी अस्पताल में महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, हालत नाजुक होने के कारण रेफर कर बच्चों को रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय भर्ती कराया गया है, तीनों बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है।

बैढ़न में एक साथ जन्मे 3 नवजात

बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान जन्मे तीन नवजात शिशुओं में से दो नवजात शिशुओं का वजन लगभग 1 किलो के आसपास है जबकि तीसरे नवजात शिशु का वजन 600 ग्राम के लगभग है।विशेषज्ञों के मुताबिक जिन नवजात शिशुओं का भजन 1 किलो के आसपास होता है उनके जीवित रहने की संभावना 600 ग्राम के जन्मे शिशुओं  से अधिक होती है।

बच्चों को संजय गांधी अस्पताल में किया रेफर

पूरे मामले को लेकर संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक राहुल मिश्रा का कहना है कि आईवीएफ के माध्यम से गर्भधारण करने वाली महिलाओं में तीन या उससे अधिक नवजात शिशुओं को जन्म देने के मामले बढ़े हैं लेकिन सामान्य गर्भधारण के बाद तीन और 4000 में से केवल एक या दो मामले ही ऐसे होते हैं जिसमें गर्भस्थ शिशुओं की संख्या 2 से अधिक होती है जिस महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है उनमें से सबसे कम वजन वाले शिशु की स्थिति नाजुक है जिसे हमारी टीम द्वारा बचाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं