लोकायुक्त रीवा ने सरई तहसील में रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा

सिंगरौली के सरई तहसील कार्यालय में लोकायुक्त ने 3000 रुपये रिश्वत लेते हुए नायब तहसीलदार के बाबू को रंगे हाथ पकड़ा है।

लोकायुक्त रीवा ने सरई तहसील में रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा

ग्राम धिरौली के रहने वाले रामनारायण शाह ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत की थी। बताया कि उन्होंने जमीन खरीदी थी और उसका नाम चढ़वाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। इस काम के बदले नायब तहसीलदार के बाबू लखपति सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर देवेंद्र जायसवाल उनसे 10 हजार रुपये मांग रहे थे।

शिकायत की जांच के दौरान ये बात सही पाई गई। जांच में ये भी सामने आया कि देवेंद्र जायसवाल पहले ही 3000 रुपये ले चुका था।

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी 

इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजना बनाकर तहसील कार्यालय के अंदर ही लखपति सिंह को 3000 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। दूसरा आरोपी देवेंद्र जायसवाल मौके पर मौजूद नहीं था।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिश्वत लेने का केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व DSP प्रवीण सिंह परिहार ने किया। टीम में लोकायुक्त के अधिकारी, दो सरकारी गवाह और कुल 12 सदस्य शामिल थे।

आप लोगो से अपील 

लोकायुक्त ने आम लोगों से कहा है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तुरंत 98936 07619 नंबर पर शिकायत करें।