भोपाल की घटना का असर नर्मदापुरम तक, शिक्षा विभाग के अमले की कलम बंद हड़ताल

भोपाल में हुई घटना के विरोध का असर अब नर्मदापुरम तक पहुंच गया है। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने 21 अगस्त से काम बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

भोपाल की घटना का असर नर्मदापुरम तक, शिक्षा विभाग के अमले की कलम बंद हड़ताल

भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह और अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ हुई कथित अभद्रता एवं हिंसा के प्रयास के विरोध में अब नर्मदापुरम में भी शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के संगठनों के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार, 21 अगस्त से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कर्मचारियों का कहना है कि लोक शिक्षण संचालनालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता और अशिष्ट व्यवहार से प्रदेशभर के लोक सेवकों में आक्रोश है। इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी सविनय कार्य अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया गया है।

आंदोलन के तहत नर्मदापुरम जिले में भी शिक्षा विभाग का अमला कार्यालयीन कार्यों से दूर रहकर धरने पर बैठा। कर्मचारियों ने भोपाल की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के काम बंद आंदोलन से जिले में विभागीय कार्यालयों का नियमित कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश संगठन के निर्णय के अनुसार आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

खबर को विस्तार से पड़े निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे 

भोपाल से उठी विरोध की आवाज

नर्मदापुरम तक पहुंच गई है। प्रदेशभर के शिक्षा विभाग के कर्मचारी अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे को लेकर एकजुट नजर आ रहे हैं।