मंत्री Vijay Shah के खिलाफ कार्रवाई की मांग, Congress विधायक Governor से मिले

कर्नल सोफ़िया कुरैशी पर विवादित बयान: मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर अभियोजन की मंजूरी पर पुनर्विचार की मांग की

मंत्री Vijay Shah के खिलाफ कार्रवाई की मांग, Congress विधायक Governor से मिले

भोपाल। Colonel Sofia Qureshi पर विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मंत्री Vijay Shah के खिलाफ कार्रवाई और अभियोजन की मंजूरी देने की मांग को लेकर मंगलवार को Congress विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने Governor Mangu Bhai Patel से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने किया। उनके साथ विधायक Arif Masood और Suresh Raje भी मौजूद रहे।

Congress नेताओं ने Governor को ज्ञापन सौंपकर कैबिनेट के उस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की, जिसमें Vijay Shah के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देने का फैसला किया गया था।

सरकार अपनी बदनामी से बच रही- Umang Singhar

Governor से मुलाकात के बाद Umang Singhar ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी बदनामी से बचने के लिए इस मामले में Governor को बीच में ला रही है।

Singhar ने कहा कि अगर गलती सरकार की है तो Governor को बीच में लाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कैबिनेट के पास मंत्री के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने और उन्हें पद से हटाने का अधिकार है, तो मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav और BJP सरकार ने अब तक ऐसा क्यों नहीं किया।

'महिला अधिकारी के अपमान पर सरकार चुप'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि BJP सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की बात करती है, लेकिन एक महिला अधिकारी के अपमान के मामले में पूरी सरकार और BJP के नेता चुप हैं।

उन्होंने कहा कि Sofia Qureshi देश की बेटी और महिला अधिकारी हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी का मामला सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश और महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है।

Governor से पुनर्विचार की मांग

Congress प्रतिनिधिमंडल ने Governor से मांग की कि वह कैबिनेट के फैसले पर दोबारा विचार करें और सरकार को Vijay Shah के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी देने के निर्देश दें। Umang Singhar के मुताबिक, Governor Mangu Bhai Patel ने प्रतिनिधिमंडल को मामले पर पुनर्विचार करने और सरकार से चर्चा करने का भरोसा दिया है। Congress ने उम्मीद जताई कि इस मामले में Governor उचित फैसला लेंगे।

Supreme Court की सुनवाई का भी जिक्र

Congress ने इस दौरान Supreme Court में हुई सुनवाई का भी मुद्दा उठाया। Singhar ने कहा कि अगर कोई सरकार कोर्ट के आदेश की भी परवाह नहीं करती तो सवाल उठता है कि क्या BJP सरकार खुद को Supreme Court से भी बड़ी समझती है।

दरअसल, इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस की SIT ने Supreme Court को बताया था कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश की गई थी।

Governor ने कैबिनेट प्रस्ताव पर दी थी सहमति

वहीं, Supreme Court में सुनवाई के कुछ घंटे बाद सोमवार देर रात Governor Mangu Bhai Patel ने Vijay Shah के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देने के मध्य प्रदेश कैबिनेट के प्रस्ताव पर सहमति दे दी थी। बताया गया कि Governor सोमवार को ही Bhopal लौटे थे। इसके बाद उन्हें Vijay Shah से जुड़ी फाइल मिली और उसका अवलोकन करने के बाद उन्होंने कैबिनेट के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी।

अब Congress इस फैसले के खिलाफ Governor से पुनर्विचार की मांग कर रही है। ऐसे में Vijay Shah-Sofia Qureshi विवाद को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में भी सियासी टकराव जारी रहने के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़ें - Vijay Shah Case SC Hearing : विजय शाह केस में SIT जांच ...