Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा, थाने में सख्ती से हो रही पूछताछ
Swatantra Bhardwaj : निशु आजाद के पिता से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के अल्टिमेटम देने के बाद 4 घंटे में ही हिरासत में लिया है।
Swatantra Bhardwaj : नई दिल्ली। निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को बुलंदशहर स्थित चोला थाने लेकर गई। यहां आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, CJP के 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
4 घंटे में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र को दबोचा
CJP के नेता और समर्थक निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। प्रदर्शन में चंद्रशेखर आजाद समेत कई नेताओं ने भी समर्थन दिया था। CJP की मांग के बाद पुलिस की ओर से स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। निशु आजाद ने बताया था कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की बात कही है। इसके बाद आश्वाशन के 4 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को यूपी से हिरासत में ले लिया।
SC/ST Act की धाराएं भी जोड़ी गईं
मामले में CJP की ओर से SC/ST Act के तहत कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद केस में SC/ST Act की धाराएं जोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने की मांग पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट हुई थी। FIR के मुताबिक विवाद मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर शुरू हुआ था। मामले में स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार के नाम सामने आए थे।

