बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, इंडिया की टॉप 5 फिल्मों में बनाई जगह
एक महीने से ज्यादा समय बाद भी फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ यह भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
फिल्म धुरंधर की शानदार परफॉर्मेंस से हर कोई वाकिफ है, इसको बॉक्स ऑफिस पर लगे एक महीने से ज्यादा हो गए है पर मजाल है इसका जलवा थोड़ा भी कम हुआ हो. आते साथ फिल्म ने धमाल मचाया जो अभी तक बरकरार है, इसने धड़ाधड़ लगातार रिकार्ड्स तोड़े और ऐसे ही फिल्म धुरंधर टॉप 5 इंडियन फिल्मों में शामिल हो गई
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 1200 से ज्यादा की कमाई कर डाली है. ये आंकड़ा पार करते हुए फिल्म ने KGF को भी पछाड़ दिया है। चलिए अब हम उन फिल्मों की बात करते हैं जो इंडिया की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं।
फिल्म दंगल नंबर 1 पर
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है फिल्म दंगल का, इस फिल्म को रिलीज हुए तकरीबन 10 साल हो रहे हैं, इसके बाद भी आज तक कोई फिल्म इस फिल्म का रिकार्ड नहीं तोड़ सकी. ये साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसने टोटल वर्ल्डवाइड 2070 रूपए का कलेक्शन किया था. दंगल ने चाइना में सबसे ज्यादा कमाई की थी, लगभग 60% अकेले चीन से कमाया था

टॉप 2 पर बाहुबली: द कन्क्लूजन
दंगल के बाद दुसरे नंबर पर आती है फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन। एस.एस राजामौली की बनाई गई ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी तब से लेकर आज तक टॉप 2 में ये फिल्म बरकरार है इस फिल्म को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया भर में खूब पसंद किया गया था।

पुष्पा 2: द रूल तीसरे नंबर पर
इसके बाद आती है एक्टर अल्लू अर्जुन की फेमस फिल्म पुष्पा 2: द रूल, ये रिलीज हुई थी साल 2024 में जिसने बॉक्स ऑफिस में छप्पर फाड़ कमाई की थी, इसमें एक्टर अल्लू अर्जुन के ऑपोजिट रश्मिका मंदना थी, इस फिल्म ने दुनियाभर से टोटल 1742 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

चौथे नंबर पार फिल्म RRR
इसके बाद चौथे नंबर पर आती है फिल्म फिर से राजामौली की फिल्म RRR. ये साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने टोटल 1230 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था, फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR की धांसू जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसमें आलिया भट्ट ने भी एक अहम रोल निभाया था

टॉप 5 में फिल्म धुरंधर
पांचवे नंबर पर आती है वही फिल्म जो पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करती जा रही है. आदित्य धार की फिल्म धुरंधर और अगर ऐसे ही लगातार ये शानदार चलती रही तो ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी बहुत जल्दी ही आ जाएगी क्योंकि इसने (खबर लिखने तक) 1207 करोड़ का केल्शन कर डाला है यानी की बस 20-22 करोड़ की कमाई के बाद ये राजामौली की फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ कर उसे भी पछाड़ देगी।

पिछले एक महीने से कई बड़ी फिल्में लगातार रिलीज हुई हैं जिसमें कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मै तेरा', अवतार और इक्कीस खास हैं पर इसके बाद भी फिल्म धुरंधर की कमाई नहीं घटी।
Saba Rasool 
