इंदौर जैसी घटना से बचने के लिए रीवा नगर निगम हुआ अलर्ट
इंदौर जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए रीवा नगर निगम सतर्क हो गया है। महापौर के निर्देश पर पीने के पानी और सफाई व्यवस्था की जांच की जा रही है।
इंदौर जैसी कोई भी घटना दोबारा न हो, इसके लिए रीवा में नगर निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। महापौर अजय मिश्रा बाबा के निर्देश पर नगर निगम से जुड़े सभी डिपार्टमेंट्स को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है।
महापौर के सख्त निर्देश
महापौर ने साफ किया कि शहर में लोगों को मिलने वाले पीने के पानी से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी वॉटर सोर्स की रेगुलर जांच की जाएगी, पानी की टंकियों की सफाई कराई जाएगी, पाइपलाइन में कहीं भी लीकेज होने पर तुरंत मरम्मत होगी और क्लोरीनेशन की लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। नालियों की रेगुलर सफाई, कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
महापौर ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमें लगातार फील्ड में रहकर निरीक्षण करेंगी और आम लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा।

महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम के अधिकारी पार्षदों के साथ उनके-उनके वार्डों दौरा करेंगे। इस दौरान ये देखा जाएगा कि कहीं पानी की बर्बादी तो नहीं हो रही, कहां पानी की सप्लाई नहीं आ रही है, और कहीं गंदा पानी तो नहीं आ रहा। इन सभी समस्याओं की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और जो भी जरूरी कदम होंगे, उन्हें तुरंत उठाकर दिक्कतों को दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
Saba Rasool 
