Rewa के पर्यटन स्थल पर युवक ने लहराया चाकू, Video Viral होते ही Police ने किया गिरफ्तार

Govindgarh Tourist Spot पर चाकू लेकर घूमता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर Video वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों को पकड़ा

Rewa के पर्यटन स्थल पर युवक ने लहराया चाकू, Video Viral होते ही Police ने किया गिरफ्तार

Rewa। जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक पर्यटन स्थल पर एक युवक का खुलेआम चाकू लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में चाकू लेकर घूमता नजर आ रहा है, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्काल गोविंदगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू लहराने वाले युवक सहित उसके साथ मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।