TIE ग्लोबल समिट 2026 में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,मध्यप्रदेश - राजस्थान को बताया भाई-भाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजस्थान के जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट TIE ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत 'मध्यप्रदेश स्टेट सेशन' में सहभागिता की और डॉ. मोहन यादव ने एमपी-राजस्थान की साझा विरासत पर जोर दिया।

TIE ग्लोबल समिट 2026 में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,मध्यप्रदेश - राजस्थान को बताया भाई-भाई

जयपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजस्थान के जयपुर स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट TIE ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत 'मध्यप्रदेश स्टेट सेशन' में सहभागिता की। इस दौरान सीएम ने एमपी की उद्योग आधारित और निवेश अनुकूल सुगम नीतियों की जानकारी साझा की।

CM ने एमपी-राजस्थान की साझा विरासत पर दिया जोर

सीएम ने कहा- मध्यप्रदेश और राजस्थान सदियों से अपनी समृद्ध साझा विरासत, संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए हैं। मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय स्थापित करने के लिए अनुकूल नीतियां हैं। स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे तेज गति से निवेश लाने वाले तीन राज्यों में से मध्यप्रदेश का एक स्थान बना है। मध्यप्रदेश में 100 करोड़ के होटल खोलने पर 30 करोड़ रुपए की सब्सिडी सरकार देगी। और हॉस्पिटल में भी 30 प्रतिशत का अनुदान है। मेडिकल कॉलेज खोलने पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, दवाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी और सिर्फ एक लाख रुपए प्रति एकड़ पर 25 एकड़ सरकारी जमीन दी जाएगी।

मध्यप्रदेश और राजस्थान भाई-भाई-CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में मीडिया से यह चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश और राजस्थान भाई-भाई हैं और साझा विकास व विरासत संरक्षण के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। आईटी के बढ़ते महत्व को देखते हुए युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जयपुर में टी.आई.ई. ग्लोबल समिट आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों राज्य पार्वती कालीसिंध चंबल (पीकेसी) परियोजना पर काम शुरू हो गया है। 

 जयपुर में आयोजित डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 में शामिल होने सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के आवास पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। इसके बाद वे कार्यक्रम में शामिल होने जेईसीसी पहुंचे।