MP Politics : 5 दिन के विधानसभा सत्र पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार बोले- जनता के सवालों से भाग रही सरकार

MP Politics : मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र पर उमंग सिंघार ने सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनता, किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा से बच रही है।

MP Politics : 5 दिन के विधानसभा सत्र पर गरमाई सियासत, उमंग सिंघार बोले- जनता के सवालों से भाग रही सरकार

MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र की अवधि को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिन के सत्र में प्रदेश की जनता से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलना मुश्किल है। उनके मुताबिक, सरकार जनता के मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है और केवल अनुपूरक बजट के लिए विधानसभा का समय निकाल रही है।

जनता के मुद्दों पर चर्चा चाहती है कांग्रेस

उमंग सिंघार ने कहा कि विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विधानसभा में उठाना चाहते हैं। किसान, युवा और आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों की समस्याओं, किसानों की परेशानियों, शराब कांड और प्रदेश की कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार से जवाब मांगना चाहती है। विधानसभा जनता की आवाज उठाने का महत्वपूर्ण मंच है।

सरकार पर सवालों से बचने का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र को बचाने की बात की जाती है, लेकिन दूसरी तरफ विधानसभा में जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा के लिए समय नहीं दिया जाता। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की बात सुनना और जनता के सवालों का जवाब देना जरूरी है।

अनुपूरक बजट तक सीमित रह सकता है सत्र

सिंघार ने कहा कि सरकार केवल अनुपूरक बजट पारित कराने के लिए विधानसभा सत्र आयोजित कर रही है। पांच दिनों की अवधि में किसानों, कर्मचारियों, युवाओं और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाएगी। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब विधायक जनता की समस्याएं उठाना चाहते हैं, तो उन्हें चर्चा के लिए पर्याप्त समय क्यों नहीं दिया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें : मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से, 5 दिन चलेगी बैठक