MP के किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार खरीदेगी 78 लाख टन गेहूं
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी 10 और 15 अप्रैल से दो चरणों में शुरू होगी। सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहें।
भोपाल: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में खाद्य विभाग की अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दो चरणों में होगी खरीदी
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन दो चरणों में शुरू किया जाएगा। इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी जिलों में 15 अप्रैल से गेहूं उपार्जन किया जाएगा। कि इससे पहले खरीदी की तारीख दो बार बढ़ाई जा चुकी है।

78 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
सरकार ने इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया है। बैठक में बारदाना (बोरी) की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
किसानों को परेशानी न हो, सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही भंडारण और वितरण प्रणाली को भी मजबूत रखने पर जोर दिया गया
sanjay patidar 
