भोपाल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासत गरमाई: किशन सूर्यवंशी का आरिफ मसूद पर सीधा निशाना

भोपाल में ‘वंदे मातरम’ को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने विधायक आरिफ मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगला विधायक ऐसा होना चाहिए, जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो ।

भोपाल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासत गरमाई: किशन सूर्यवंशी का आरिफ मसूद पर सीधा निशाना

भोपाल:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट पर एक बार फिर ‘वंदे मातरम’ को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शाहपुरा में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मौजूदा विधायक आरिफ मसूद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगला विधायक ऐसा होना चाहिए, जिसे ‘वंदे मातरम’ गाने से कोई परहेज न हो।

‘चुनावी भक्ति’ पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता चुनाव के समय जनता को खुश करने के लिए तिलक लगाते हैं, आरती करते हैं और धार्मिक प्रतीकों का सहारा लेते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाने से भी कतराते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

जनता से किया बदलाव का आह्वान

सूर्यवंशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगली बार मध्य विधानसभा में ऐसे प्रतिनिधि को चुनें, जो राष्ट्रवाद की भावना को सर्वोपरि रखे। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वे सही नेतृत्व का चयन करें, जो हर परिस्थिति में राष्ट्र के सम्मान को प्राथमिकता दे।