Indore Encroachment : सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के साथ दोबारा अतिक्रमण रोकने के निर्देश, कलेक्टर ने दिए निगरानी के आदेश

Indore Encroachment Action : इंदौर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई। कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma) ने दोबारा कब्जा रोकने और शिकायत निराकरण के दिए निर्देश।

Indore Encroachment : सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के साथ दोबारा अतिक्रमण रोकने के निर्देश, कलेक्टर ने दिए निगरानी के आदेश

Indore Encroachment Action : मध्य प्रदेश। इंदौर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जे हटाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा न हो। कलेक्टर शिवम वर्मा (Collector Shivam Verma) ने अधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

इस बारे में कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई केवल कब्जा हटाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी भी लगातार निगरानी की जाए। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों के विकास पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए। 

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और आवेदकों को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।