Indore Fraud Case : सरकारी स्कीम से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, रिटायर्ड ASI और बेटे से ठगे लाखों रुपये
Indore Fraud Case : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।
Indore Fraud Case : मध्य प्रदेश। इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सरताज खान नाम के व्यक्ति ने दोनों पिता-पुत्र को सरकारी योजना के तहत लोन दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले उनसे 40 लाख रुपए ले लिए लेकिन न तो उन्हें लोन दिलाया गया और न ही रकम वापस की गई। परेशान होकर दोनों ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड एएसआई और उसके बेटे की पहचान आरोपी सरताज खान से हुई थी। आरोपी ने दोनों को सरकारी स्कीम के तहत लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर पिता-पुत्र ने आरोपी को अलग-अलग माध्यमों से करीब 40 लाख रुपए दे दिए।
रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो दोनों को लोन दिलाया और न ही उनकी रकम वापस की। काफी समय तक रुपए लौटाने के नाम पर टालमटोल करने के बाद फरियादियों ने राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सरताज खान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस धोखाधड़ी में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले में पुलिस आर्थिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।


