ईरान-इजराइल युद्ध का भारत पर प्रभाव: फ्लाइट रद्द, पीवी सिंधु दुबई में फंसी
इजराइल-ईरान युद्ध के चलते एयरस्पेस बंद होने से भारत में कई फ्लाइट्स रद्द हुईं और पीवी सिंधु व सोनल चौहान दुबई में फंसी हुई हैं। इसी बीच ईरान में खामेनेई की मौत से मातम और श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
इजराइल और ईरान के बीच हो रहे इस युद्ध ने मिडल ईस्ट के देशों में तनाव बढ़ा दिया है। युद्ध का प्रभाव अब भारत पर भी नजर आ रहा है। हमले की वजह से एयरस्पेस बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। दुबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भी फंसी हुई हैं। साथ ही एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं।

सिंधु के पिता ने बताया कि सिंधु की सिक्योरिटी के लिए भारतीय दूतावास तैनात है और उनके लिए होटल की भी व्यवस्था कर दी गई है। इधर एक्ट्रेस सोनल चौहान ने X पर पोस्ट करके PM मोदी से मदद मांगी है। वहीं दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री 20 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

भारतीय एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार 28 फरवरी को घरेलू एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द हुई थीं और आज ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से यह आंकड़ा 444 होने की संभावना है। वहीं जहां एक तरफ ईरान में खामेनेई की मौत से मातम छाया हुआ है, वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भी खामेनेई की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।


