महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की ‘नो एंट्री’, VHP ने जारी की गाइडलाइन; आधार जांच और तिलक की बात

Maharashtra Garba Muslim Entry Ban : विश्व हिन्दू परिषद ने गरबा पंडालो में मुसलमानों की एंट्री पर बेन लगाने का फैसला किया है. विहिप ने नियमो की एक पूरी लिस्ट जारी है.

महाराष्ट्र में गरबा पंडालों में मुस्लिमों की ‘नो एंट्री’, VHP ने जारी की गाइडलाइन; आधार जांच और तिलक की बात

Maharashtra Garba Muslim Entry Ban : महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। VHP ने कहा है कि इन आयोजनों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके साथ ही आयोजकों से प्रतिभागियों की पहचान की जांच करने और प्रवेश से पहले माथे पर तिलक लगाने जैसी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

VHP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा कि संगठन ने नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा- डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों की भागीदारी की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। उनका तर्क है कि नवरात्रि केवल नाच-गाने का आयोजन नहीं, बल्कि देवी की उपासना से जुड़ा धार्मिक उत्सव है। 

आयोजकों के लिए क्या हैं VHP की गाइडलाइन?

VHP की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में प्रमुख रूप से कहा गया है कि प्रवेश से पहले आधार कार्ड की जांच की जानी चाहिए। साथ ही, प्रतिभागियों के माथे पर तिलक लगाने को कहा गया है। गरबा और डांडिया आयोजनों में मुस्लिमों की भागीदारी नहीं होने देने की बात कही गई है।

संगठन ने आयोजनों की धार्मिक प्रकृति बनाए रखने पर जोर दिया है। श्रीराज नायर ने यह भी कहा कि इन प्रतिबंधों का उद्देश्य किसी समुदाय के खिलाफ होना नहीं है। VHP का कहना है कि वह नवरात्रि आयोजनों को हिंदू धार्मिक परंपराओं के अनुरूप रखना चाहती है।

विवाद क्यों बढ़ा?

VHP की यह गाइडलाइन ऐसे समय सामने आई है जब RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सभी मनुष्यों की समान गरिमा पर जोर दिया था। VHP की गाइडलाइन को लेकर इसी वजह से भी चर्चा हो रही है।