ट्रम्प ने फिर बढ़ाया ग्लोबल टैरिफ, भारत पर असर!

ट्रम्प ने 21 फरवरी की रात सभी देशों पर ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया। इससे पहले शुक्रवार 20 फरवरी को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की बात कही थी।

ट्रम्प ने फिर बढ़ाया ग्लोबल टैरिफ, भारत पर असर!
google

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कब मूड स्विंग्स हो जाए इसका पता ही नहीं चलता। दरअसल हाल ही में ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को ट्रम्प के टैरिफ को अवैध बताया था और कहा था कि ट्रम्प IEEPA कानून का इस्तेमाल नहीं कर सकते। यह अधिकार सिर्फ संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं।

फिर क्या ट्रम्प का सर चकराया और गुस्से में उन्होंने सेक्शन-122 का इस्तेमाल कर फिर से एक्स्ट्रा टैरिफ दे मारी। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या इस ग्लोबल टैरिफ से हाल ही में हुआ भारत-अमेरिका ट्रेड डील प्रभावित होगा? क्या भारत पर अब टैरिफ फिर से बढ़ जाएगा? आइए जानते हैं।

ट्रम्प ने 21 फरवरी की रात सभी देशों पर ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% करने का ऐलान किया। इससे पहले शुक्रवार 20 फरवरी को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी देशों पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने की बात कही थी। बता दें कि यह नया टैरिफ 24 फरवरी से लागू हो जाएगा। हालांकि यह टैरिफ सिर्फ 150 दिन के लिए ही रहेगा, लेकिन इसके आगे इसे बढ़ाना है या नहीं, यह फैसला अब कांग्रेस करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध ठहराया

बता दें कि ट्रंप ने देशों पर International Emergency Economic Powers Act (IEEPA) का इस्तेमाल कर सभी देशों पर टैरिफ लगाया था। यह टैरिफ उन्होंने बिना संसद की मंजूरी के "राष्ट्रीय आपातकाल" बताते हुए 1977 के आपातकालीन कानून का इस्तेमाल कर लगाया था, जिसके बाद अमेरिका की कुछ कंपनियों ने Learning Resources, Inc. ने ट्रम्प के इस फैसले को अदालत में चुनौती दी।

उनका तर्क था कि संविधान के अनुसार टैरिफ तय करने का अधिकार सिर्फ अमेरिका के संसद (Congress) को है, न कि राष्ट्रपति को। जिसके बाद 20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के इन टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया। कोर्ट ने कहा कि IEEPA कानून राष्ट्रपति को नहीं बल्कि संसद को टैरिफ लगाने की शक्ति देता है। इस फैसले के सामने आने के बाद ट्रम्प नाराज हो गए और उन्होंने ग्लोबल टैरिफ का ऐलान कर दिया।

भारत पर असर

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के बाद भारत पर टैरिफ 3.5% होने के चांस थे। क्योंकि अमेरिका ने भारत पर ट्रेड डील के बाद 18% टैरिफ लगाया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने रद्द करने के आदेश दिए थे। लेकिन अब फिर से ग्लोबल टैरिफ बढ़ने के बाद भारत को अब 15% एक्स्ट्रा, यानी कि टोटल 18.5% टैक्स देना होगा। हालांकि टैरिफ में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन ट्रम्प के इस मूड स्विंग ने सभी देशों को हिला कर रख दिया है।