दामोदर यादव को पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा की नसीहत: 'राजनीति करनी है तो करो, मगर जुबान पर लगाम लगाकर करो'

आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने दी। राजनीति करनी है तो करो, मगर ज़ुबान पर लगाम लगा के करो।

दामोदर यादव को पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा की नसीहत: 'राजनीति करनी है तो करो, मगर जुबान पर लगाम लगाकर करो'

भोपाल। आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने नसीहत दी। इस नसीहत का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा दामोदर मंडल राजनीति करनी है तो करो, मगर ज़ुबान पर लगाम लगा के करो। नादान कहलाना अलग बात है, लेकिन पढ़ा-लिखा होकर भी अमर्यादित आचरण करना उगलना महा मूर्खता की निशानी है। ब्राह्मण का कमंडल सिर्फ पूजा का प्रतीक नहीं होता, जब अपमान सीमा पार करता है तो वही कमंडल प्रचंड संकल्प बनकर अधर्म का अंत करता है।

धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा पर कर चुके हैं टिप्पणी

इसके पहले भी आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव ने एक बार धीरेंद्र शास्त्री पर बहुत तीखा निशाना साधा था। दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को आडंबरी और पाखंडी कहकर वार किया था। दामोदर ने सभा में कहा था कि आप लोगों को उस पाखंडी से नहीं डरना चाहिए। मैं उस पाखंडी के 6 महीनों से तैसी कर रहा हूं लेकिन वो मेरा कुछ नहीं कर पाया। मेरे ऊपर तो धीरेंद्र शास्त्री कोई भूत नहीं छोड़ पाया। इसलिए आप लोगों को भी उससे नहीं डरना चाहिए। वो खुद तो डाक्टरी दवाई लेता है और दूसरों को गौमूत्र पीने की सलाह देता है। इसलिए आप लोगों को उसके झूठे प्रंपचों में नहीं आया चाहिए। दामोदर यादव ने कहा कि जब इस बाबा ने खुद यात्रा निकाली थी तो बीमार पड़ गया था, लेकिन तब उसने गौमूत्र नहीं पिया बल्कि डाक्टरी दवाई खाई। वहीं, दामोदर यादव ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी सवाल उठाया था कि वो बेलपत्र वाला बाबा भी आंडबर करता है।