भारत बनाम नीदरलैंड: भारत को लगा चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 16 ओवर में 134-4

भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है

भारत बनाम नीदरलैंड: भारत को लगा चौथा झटका, कप्तान सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर 16 ओवर में 134-4

टी-20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी लीग मैच खेल रही भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ दबाव में है. टीम ने 14 ओवर में 113 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए हैं. सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं.  उन्हें काइल क्लीन ने कैच आउट कराया. उनसे पहले तिलक वर्मा को लोगन वान बीक ने कैच आउट कराया था.

पावरप्ले में अभिषेक शर्मा (जीरो) और ईशान किशन (18 रन) आउट हुए. दोनों को आर्यन दत्त ने आउट किया. अभिषेक लगातार तीसरे मैच में जीरो पर आउट हुए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है