सुपर-8 में पहुंचा पाकिस्तान, नामीबिया को 102 रन से हराया
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रनों से करारी शिकस्त दी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली.
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रनों से करारी शिकस्त दी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत के साथ पाकिस्तान अगले चरण में पहुंचने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है.
फरहान ने जड़ा का शतक
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए. टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदों में 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. कप्तान Salman Agha ने 38 रन जोड़े, जबकि Shadab Khan ने अंतिम ओवरों में 36 रन की तेज पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
नामीबिया की पारी बिखरी
200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी Namibia national cricket team की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 49 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. लॉरेन स्टीनकैंप और अलेक्जेंडर वोल्सचेंक ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन पूरी टीम 97 रन पर सिमट गई। नामीबिया ने अपने आखिरी 6 विकेट महज 18 रन के अंदर गंवा दिए.
गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके. शादाब खान ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नवाज और सलमान मिर्जा को 1-1 सफलता मिली. पाकिस्तान से पहले भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुके थे. अब सुपर-8 के मुकाबलों में पाकिस्तान की नजर खिताब पर होगी.
shivendra 
