जंगल में मिली MPEB की महत्वपूर्ण फाइलें

जंगल में मिली MPEB की महत्वपूर्ण फाइलें दस्तावेजों में कॉन्फिडेंशियल नक्शे भी, अब तक कोई शिकायत या FIR नहीं

जंगल में मिली MPEB की महत्वपूर्ण फाइलें

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में जंगल में MPEB की महत्वपूर्ण फाइलें मिली है। डाक्यूमेंट सीधी, सतना महानदी डैम के बताए जा रहे है। इन डाक्यूमेंट में कॉन्फिडेंशियल नक्शे भी शामिल है। जंगल में फाइलें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई शिकायत या केस दर्ज नहीं हुआ है।

जंगल में फाइलें मिलने से विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी कटघरे में है। इस पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है। इन फाइलों को जंगल में किसने फेंका, फाइलें जंगल तक कैसी पहुंची, इसके पीछे क्या साजिश और उद्देश्य है, इस तरह से कई सवाल उठ रहे है। फिलहाल यह अब जांच का विषय है।