T-20 WORLD कप: भारत-पाक का महामुकाबला आज: मैच पर बारिश का साया
भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टी- 20 विश्व कप के इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय से इस टक्कर का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उसने फैसला बदलते हुए मुकाबले के लिए हामी भर दी
कोलंबो: भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप के इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय से इस टक्कर का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि शुरुआत में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उसने फैसला बदलते हुए मुकाबले के लिए हामी भर दी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुकाबले से पहले श्रीलंका प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रीलंका पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मैच के आयोजन में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा। विशेष यातायात और सुरक्षा योजना लागू की गई है ताकि मैच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मौसम बनेगा विलेन?
इस महामुकाबले पर मौसम की भी नजर है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मैच के दिन बारिश की 94 प्रतिशत तक संभावना जताई गई है। अभ्यास सत्र के दौरान भी भारतीय टीम को बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 15 फरवरी के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जिससे भारी बारिश हो सकती है। अब देखना होगा कि यह रोमांचक मुकाबला पूरे 20-20 ओवर का हो पाता है या मौसम खेल बिगाड़ देता है।
संभावित प्लेइंग XI
भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान (संभावित XI): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
pushpendra 
