चार अधिकारियों को आईपीएस कैडर, डीपीसी के बाद नोटिफिकेशन जारी

मध्यप्रदेश के चार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को आईपीएस कैडर में प्रमोशन मिला है।

चार अधिकारियों को आईपीएस कैडर, डीपीसी के बाद नोटिफिकेशन जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन में पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए राज्य पुलिस सेवा (SPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर प्रदान किया है। चयन प्रक्रिया वर्ष 2024 के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के माध्यम से पूरी की गई।  इस संबंध में गृह मंत्रालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

मप्र 4 राज्य पुलिस अधिकारियों को आई पी एस अवॉर्ड,विक्रांत मुराब,आशीष खरे, सुरेंद्र कुमार जैन, राजेश रघुवंशी को आई पी एस अवॉर्ड हुआ,जबकि आई पी एस अवॉर्ड की सूची में अमृत मीणा का भी नाम है, मगर उसमें जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति के कारण अभी अमृत मीणा का नाम अटका हुआ है.आई पी एस अवॉर्ड को लेकर एक माह पहले नवंबर में डीपीसी हुई थी जिसमे लगभग 15 नाम पर विचार किया गया था।आई पी एस अवॉर्ड हुए यह अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के 1997 और 1998 बैच के है। जिन्हें मप्र कैडर में आई पी एस अवॉर्ड हुआ है इन अधिकारियों की एक वर्ष परिवीक्षा अवधि रहेगी।