पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, कई लोगों की मौत

पाकिस्तान ने इसे इंटेलिजेंस-आधारित जवाबी कार्रवाई बताया है, जबकि हमले में कई लोगों की मौत की खबर है।

पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, कई लोगों की मौत
google

21-22 फरवरी की दरम्यानी रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया। यह एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया। हमले में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

हमला 21 फरवरी की रात को हुआ, जिसकी खबर 22 फरवरी की सुबह मिली। हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि यह एयरस्ट्राइक एक जवाबी हमला था। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि यह एक ‘इंटेलिजेंस-बेस्ड ऑपरेशन’ था, जिसे देश के खिलाफ नहीं बल्कि कुछ विशेष आतंकी ठिकानों के खिलाफ किया गया।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने टीटीपी (TTP) और आईएस-के (IS-K) के 7 आतंकी कैंपों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान अपनी और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया है।