पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान मुर्शिदाबाद से 85 बम बरामद!

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दस्तूरपाड़ा गांव से पुलिस ने 85 बम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान मुर्शिदाबाद से 85 बम बरामद!
GOOGLE

20 नवंबर को पश्चिम बंगाल पुलिस को मुर्शिदाबाद जिले के दस्तूरपाड़ा गांव से 85 बम मिले। ये बम गांव के एक मैदान में छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पहले 6 बम बरामद हुए थे, जिसके बाद पूछताछ में उन्होंने बाकी के 78 बमों के बारे में भी बताया। पुलिस ने जब्त बमों को निष्क्रिय (डिफ्यूज) करके ब्लास्ट कर नष्ट किया।

पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच SIR के दौरान ही पश्चिम बंगाल से 85 बम मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है।