GST 2.0 लागू: जानिए कौन सी गाड़ियां हुईं सस्ती और कौन सी महंगी?

GST 2.0 के तहत छोटी कारों और बाइक्स पर टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे उनकी कीमतों में गिरावट आई है. वहीं, लग्जरी गाड़ियों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है, जिससे उनकी कीमतें बढ़ गई हैं.

GST 2.0 लागू: जानिए कौन सी गाड़ियां हुईं सस्ती और कौन सी महंगी?
GOOGLE

आज से (22 सितम्बर) GST 2.0 लागु हो गए है. घरेलु और राजमर्रा की कीमतों में काफी हद तक गिरावट की गई है. इसी बीच मिडल क्लास को और राहत देने के लिए कई कार की कंपनियों ने छोटी कारों और मोटर साइकिलों की कीमतों में कमी की है. तो चलिए जानते की नवरात्रि से आप कौन सी गाड़ियां सस्ते दामों पर खरीद पाएंगे. 

जीएसटी की नई दरों के अनुसार 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल और स्‍कूटर पर GST दर घटा कर 18% कर दिया गया है. जो की पहले 28% था. साथ ही 1200 सीसी या उससे कम क्षमता वाली पेट्रोल इंजन वाली कारों पर भी GST दर घटा कर 18% कर दिया गया है. 1500 सीसी से कम क्षमता वाली डीजल वाली कारों की कीमतों में भी कमी की गई है. 

ये भी पढ़ें: 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: जानिए कब और कहां होगा आयोजन

कौन सी गाड़ियां हुई महंगी? 

इस तरह सभी कंपनीयों की गाड़िया जो इन पैरामीटर्स पर आती है उन सभी की कीमतों में आज से कमी कर दी गई है. साथ ही सरकार ने लक्जरी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की है. 350 सीसी की क्षमता से ज्‍यादा की मोटरसाइकिल, स्‍कूटर और 1200 सीसी से ऊपर की क्षमता वाली पेट्रोल कारों, साथ ही 1500 सीसी से ज्‍यादा क्षमता वाले डीजल वाली गाड़ियों पर जहां पहले 28% टैक्स लगता था अब ये बढ़ कर 40% हो गया है.