पाकिस्तान टीम का ड्रामा हुआ खत्म, UAE के साथ मैच खेलने उतरेगी टीम

पाकिस्तान टीम तमाम ड्रामों के बाद आखिरकर UAE के खिलाफ मैच खेलने को तैयार हो गई है. मैच एक घंटे देरी से शुरू होगा. यानी भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होना था. जो अब 9 बजे से शुरू होगा

पाकिस्तान टीम का ड्रामा हुआ खत्म, UAE के साथ मैच खेलने उतरेगी टीम
google

पाकिस्तान टीम तमाम ड्रामों के बाद आखिरकर UAE के खिलाफ मैच खेलने को तैयार हो गई है. मैच एक घंटे देरी से शुरू होगा. यानी भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से मैच शुरू होना था. जो अब 9 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस शाम 8.30 बजे से शुरू होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन मोहसिन नकवी की तरफ से इस खबर की पुष्टी की गई है. नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी चेयरमैन हैं.

दरअसल, पाकिस्तान की टीम भारतीय समयानुसार करीब 6 बजे होटल से निकलने वाली थी. लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाकिस्तान बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों को होटल में ही रूकने को कहा गया.  खबरे तो यहां तक चल रहीं थी कि पाकिस्तान ने एशिया कप का बहिष्कार कर दिया है. लेकिन थोड़ी ही देर में ये साफ हो गया कि पाकिस्तान टीम मैच खेलने जा रही है. 

पाकिस्तान को UAE के साथ मैच खेलना मजबुरी है क्योंकि अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करती तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. क्योंकि भारत ग्रुप A से पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. वहीं पाकिस्तान के मैच नहीं खेलने की स्थिति में UAE को दो पॉइंट मिल जाते और टीम चार पॉइंट के साथ सुपर-4 में पहुंच जाती.

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, भारत के साथ खेले गए  मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तानी टीम को एक और जिल्लत झेलनी पड़ी थी. मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक नहीं किया था. और पाकिस्तान की टीम को फुल इग्नोर किया था. बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बयान दिया था कि भारतीय टीम पहलगाम में मारे गए लोगों के साथ खाड़ी है. इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया था. 

मैच के बाद पाकिस्तान ने अपील की थी कि भारत के खिलाफ मैच में रेफरी रहे एंडी पायक्रॉफ्ट को उनके सभी मैचों से हटाया जाए. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. ICC ने पहले पायक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग खारिज की, फिर पाकिस्तान के खिलाफ मैचों से भी उन्हें हटाने की अपील को नहीं माना. इस पूरे घटनाक्रम को पाकिस्तान के ताजा फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है.

पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नवीद चीमा ने ACC से शिकायत दर्ज कर यह भी आरोप लगाया था कि पायक्रॉफ्ट के कहने पर ही दोनों कप्तानों ने टीमशीट एक-दूसरे को नहीं दी थी. उनका कहना था कि पायक्रॉफ्ट ने ही कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने की सलाह दी थी. दोनों टीमों ने टॉस और वॉर्मअप के दौरान भी एक-दूसरे से बात नहीं की. दोनों कप्तानों ने टीमशीट सीधे मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को सौंपी.