''तुमको नाली में डाल दूं!” महापौर ने फोन पर ही जिम्मेदारों को लगाई फटकार, वीडियो वायरल

रीवा के वार्ड 16 में गंदगी देखकर महापौर अजय मिश्रा बाबा नाराज हो गए और मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

''तुमको नाली में डाल दूं!” महापौर ने फोन पर ही जिम्मेदारों को लगाई फटकार, वीडियो वायरल
पब्लिकवाणी

 रीवा शहर में सफाई को लेकर महापौर अजय मिश्रा बाबा काफी नाराज दिखे। वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर को जब गंदगी और भरी नालियां दिखीं, तो वो गुस्से में आ गए। मौके से ही उन्होंने जिम्मेदारों को फोन लगाया और जमकर डांट लगा दी। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 दरअसल, गुरुवार को महापौर अजय मिश्रा बाबा वार्ड नंबर 16, आदर्श नगर में सफाई का जायजा लेने पहुंचे थे। यहां हालात देखकर वो हैरान रह गए। नालियों में कचरा भरा था, गंदा पानी जमा था और चारों तरफ बदबू फैल रही थी। ये सब देखकर महापौर का गुस्सा फूट पड़ा।

वहीं खड़े-खड़े उन्होंने जिम्मेदारों को फोन लगाया और साफ शब्दों में कहा कि अगर काम ठीक से नहीं हुआ, तो कार्रवाई होगी। यहां तक कि गुस्से में उन्होंने ये भी कह दिया कि काम नहीं किया तो उसी नाली में डाल दूंगा।