Salman Khan Birthday: 60 साल के हुए भाईजान,पनवेल फॉर्महाउस में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन की धूमधाम से पार्टी पनवेल स्थित फॉर्महाउस में मनाई। इस मौके पर उनके परिवार, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और क्रिकेटर एमएस धोनी भी शामिल हुए।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। रात 12 बजे उन्होंने पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान सलमान खान के फैमिली मेंबर्स के अलावा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। संजय दत्त और करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्रिटीज पार्टी में शामिल होने पहुंचे।

पार्टी में तब्बू, मनीष पॉल, हुमा कुरैशी, संगीता बिजलानी, मनीष मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, ओरी और रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ पहुंचीं। इस बीच सिंगर मीका सिंह की एंट्री ने सबका ध्यान खींचा। रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई थी, जिसके बाद वे स्कूटी से लिफ्ट लेकर पार्टी में पहुंचे।

View this post on Instagram
सलमान ने पपराजी के साथ भी अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। फॉर्महाउस के बाहर उन्होंने पपराजी के साथ केक काटा। वहीं उनके घर के बाहर फैंस उन्हें बर्थडे विश करने के लिए भारी संख्या में जमा थे।
View this post on Instagram

