Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, FIIs की बिकवाली से दबाव

मंगलवार 2 जून को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट दर्ज की गई। आईटी सेक्टर के कुछ शेयरों में मजबूती देखने को मिली, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वेस्ट एशिया में तनाव के चलते बाजार में दबाव बना रहा।

Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत, FIIs की बिकवाली से दबाव
google

मंगलवार 2 जून को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स करीब 300 से 400 अंक लुढ़ककर 73,872 पर, जबकि निफ्टी 150 अंक की गिरावट के साथ 23,300 पर खुला।

भारी बिकवाली के बीच आईटी सेक्टर के शेयर जैसे TCS, Infosys और HCL Tech टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों से निवेशकों में सतर्कता का माहौल है।

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भी लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

1 June: शानदार तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला

महीने के पहले शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। शुक्रवार की गिरावट से उबरते हुए बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 से अधिक अंक चढ़कर 75,200 के स्तर के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,600 के ऊपर खुला।

आज आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इंडिगो, एशियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस शुरुआती कारोबार के प्रमुख गेनर्स रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी एंटरप्राइजेज और एनटीपीसी के शेयरों में दबाव नजर आया। निवेशकों की सकारात्मक धारणा के चलते बाजार में शुरुआती घंटों में मजबूत तेजी दर्ज की गई...पूरी खबर पढ़ें