शादी का दबाव बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, बरगवां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली के बरगवां में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर शादी का दबाव बनाने का आरोप है।

शादी का दबाव बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म, बरगवां पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि युवक ने शादी का दबाव बनाकर नाबालिग के साथ कई बार जबरदस्ती की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शादी का दबाव बनाकर दुष्कर्म 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मनोज कुमार पनिका (20), निवासी खैराही, थाना माड़ा, उसका रिश्तेदार है और इसी वजह से उसका घर आना-जाना था। आरोप है कि 9 नवंबर 2025 को आरोपी उसके घर पहुंचा और शादी का दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष 5 माह बताई गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके घर आया और शादी का दबाव बनाकर उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। 28 अगस्त 2026 को जब पीड़िता अपनी बुआ के घर पिपरा गई थी, तब रात करीब 10:30 बजे आरोपी वहां भी पहुंच गया।

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बरगवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 691/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(m), 87, 332(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

पुलिस टीम की अहम भूमिका 

पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को आरोपी मनोज कुमार पनिका को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिंगरौली भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक रामचरण सतनामी, प्रधान आरक्षक आशीष द्विवेदी, आरक्षक अंकित सिंह और महिला आरक्षक चंचल भिड़े की भूमिका रही।