पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR की मांग, दामोदर यादव ने DGP और पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत

दामोदर यादव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सांप्रदायिकता, अंधविश्वास और राजनीतिक एजेंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR की मांग, दामोदर यादव ने DGP और पुलिस कमिश्नर को सौंपी शिकायत

भोपाल:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) और भोपाल पुलिस कमिश्नर को डीपीएसएस के संस्थापक एवं आज़ाद समाज पार्टी (भीम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मण्डल ने शिकायत सौंपी है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR की मांग

दामोदर यादव का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा मंच का दुरुपयोग कर सत्ताधारी दल के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं तथा सांप्रदायिकता, अंधविश्वास, जातिवाद और देश को विभाजित करने वाली बातें कर रहे हैं, जो मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंच रही हैं।यह बातें यादव ने भोपाल कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ धीरेंद्र शास्त्री के स्वयं के चैनल पर प्रसारित वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपे गए हैं और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर विवादित बातें करने का आरोप

यादव के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धारा 196 (दो समुदायों के बीच नफरत फैलाना), धारा 197 (राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना) और धारा 272 (गंभीर बीमारी के इलाज को लेकर झूठा दावा कर लोगों को चिकित्सा से दूर रखना) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
यादव ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्रवाई के लिए वे केवल एक सप्ताह का समय देंगे, इसके बाद न्यायालय की शरण ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आडंबर और पाखंड के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।