दादा बने शिवराज: ‘मामा’ के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, बड़ी बहू अमानत ने दिया बेटी को जन्म
शिवराज सिंह दादा और कार्तिकेय चौहान पिता बने, केंद्रीय मंत्री के घर लक्ष्मी आई है। बड़ी बहू अमानत ने एम्स दिल्ली में बेटी को जन्म दिया।
‘मामा’ के घर खुशियों की किलकारी गूंजी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। 21 जनवरी बुधवार को एम्स दिल्ली में शिवराज के बडे़ बेटे कार्तिकेय की पत्नी अमानत ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची का नाम इला रखा गया है। शिवराज सिंह ने नन्हीं परी के जन्म से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 21, 2026
कार्तिकेय पिता बन गए।
अमानत मां।
कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा।
कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची।
अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा।
2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ।
स्वागतम… pic.twitter.com/PY6Wya5a3s
वीडियो में पोती को देख साधना सिंह भी खुशी से उछल पड़ीं और बोलीं कि लाड़ली लक्ष्मी आई है। वहीं, इस दौरान शिवराज अपनी नवजात पोती के कान में गायत्री मंत्री सुनाते नजर आए। बता दें कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस में 6 मार्च 2025 को हुई थी। शिवराज की बड़ी बहू अमानत देश की जानी-मानी फुटवेयर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।
Varsha Shrivastava 
