प्रशासनिक लापरवाही का आरोप, स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस पहुंचकर निरीक्षण किया।स्लॉटर हाउस निरीक्षण के दौरान कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा ने गंभीर आरोप लगाए है।
भोपाल:कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं है।जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
सील गेट के पीछे खुला दरवाजा ,प्रशासन पर उठे सवाल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्लॉटर हाउस का मुख्य प्रवेश द्वार सील दिखाया गया था, जबकि पीछे का दरवाजा खुला हुआ मिला। प्रतिनिधि मंडल का आरोप है कि पीछे के रास्ते से अवैध और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा का निजी वाहन और नगर निगम के वाहन भी परिसर के बाहर खड़े मिले। कांग्रेस का दावा है कि निरीक्षण की जानकारी मिलते ही महत्वपूर्ण फाइलों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की गई, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया।
कांग्रेस ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के हस्तक्षेप के बाद स्लॉटर हाउस को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह सील करा दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो।कांग्रेस पार्टी ने पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत का परिणाम बताते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि जनता के स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने लगाए गम्भीर आरोप
कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्लॉटर हाउस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही ओर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही स्लॉटर हाउस को प्रशासन द्वारा सील करने के बाद भी आवागमन चालू है दस्तावेजों को मिटाने की कोशिश की जा रही है आज जब हम लोगों ने स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया तो हाउस को बाहर से तो सीज कर दिया गया लेकिन अंदर सिर्फ एक ताला लगा हुआ है। स्लॉटर हाउस निरीक्षण के दौरान कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उसका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
sanjay patidar 
