धार में बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, भोज शोध संस्थान भी बनाएंगे. आंदोलन में प्राणों की आहूति देने वालों को 5-5 लाख रुपए का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने धार दौरे पर के दौरान ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन कर पूजन-अर्चना की। 

धार में बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, भोज शोध संस्थान भी बनाएंगे. आंदोलन में प्राणों की आहूति देने वालों को 5-5 लाख रुपए का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार पहुंचे. उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए. यहां सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान बनाने की ऐलान किया. उन्होंने भोजशाला आंदोलन में प्राणो की आहूती देने वाले तीन बलिदानियों लक्ष्मण सिंह पंचघाटी, बनसिंह अमझेरा, अंतर सिंह के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. भोज शोध संस्थान बनाने का ऐलान भी किया.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि “साढ़े सात सौ साल के संघर्ष के बाद भोजशाला को लेकर जो निर्णय आया है, उसके लिए धारवासी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने ‘जय जय सियाराम’ के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की और कहा कि गंगा दशहरा पर उन्हें भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके बाद देवी सागर तालाब में जल संरक्षण का संदेश देते हुए श्रमदान किया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सीएम के आगमन को देखते हुए धार पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

शहर में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है और कुछ क्षेत्रों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और परेशानी से बचने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।