Doctors Attendance : डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल का सख्त निर्देश, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समय पर रहें उपस्थित

Doctors Attendance : उप मुख्यमंत्री ने कहा, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

Doctors Attendance : डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल का सख्त निर्देश, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समय पर रहें उपस्थित

Doctors Attendance : भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में विभागीय व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने विभागीय व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ड्यूटी पर समय से पहुंचें डॉक्टर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति और कामकाज की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती को प्राथमिकता

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता जरूरी है। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा विभाग के अन्य रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई।

खाली पदों पर भर्ती में तेजी लाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जहां जरूरत है, वहां भर्ती प्रक्रिया को और तेज किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उनका कहना था कि डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होने से स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सुखवीर सिंह, आयुक्त धनराजू एस उपस्थित रहे।